फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आसन के युवक के खिलाफ ईएससी से पिस्तौल छीनने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आसन में गोली लगने से घायल हुए युवक के खिलाफ पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, कर्मचारी से मारपीट करने व पिस्तौल छीनने का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से इसके बारे में सूचना मिली थी। पीजीआई में भर्ती घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए दो के ईएचसी जितेंद्र कुमार ने आईएमटी थाने में दी शिकायत में कहा है कि टीम शुक्रवार को भालौठ नहर पुल के पास गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आसन निवासी यशपाल उर्फ ढिल्ला को गिरफ्तार किया जा सकता है। यह संगीन वारदातों में संलिप्त रहा है। अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी व लूट की वारदात अंजाम देता है। वह आसन गांव में सोनीपत रोड पर एक ढाबे के पास बैठा है। इसके चलते टीम मौके पर पहुंची। यहां उसे तलाशते हुए होटल के पीछे खेतों में गया तो संदिग्ध युवक वर्दी देखकर भागने लगा। उसे कई बार रुकने के लिए भी कहा, मगर वह और तेज दौड़ने लगा। इसके पीछे कुछ दूर दौड़ कर उसे पकड़ लिया। युवक ने अकेला देखकर मारपीट करते हुए सरकारी पिस्तौल छिनने का प्रयास किया। अपने व अपनी पिस्तौल बचाने के प्रयास में गोली चल गई। गोली उसकी गर्दन से बाहर निकल गई। गोली का शोर सुनकर ईएसआई सुरेंद्र व एएसआई जय मौका पर पहुंचे। इसके बाद घायल को इलाज के लिए पीजीआई पहुंचाया। यहां इसकी हालत में सुधार है। आईएमटी थाने में पुलिस ने यशपाल उर्फ ढिल्ला के खिलाफ सरकारी डयूटी में बाधा पहुंचाकर, कर्मचारी से मारपीट कर सरकारी पिस्तौल छीनने के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।


युवक की गर्दन में गोली मारने की जांच कराए सीएम
रोहतक। आसन गांव के युवक को सीआईए पुलिस ने गर्दन पर गोली मारी है। उसका अभी तक कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं रहा है। यह निर्दोष है तो जिस पुलिस कर्मी ने गोली मारी है, उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए। यह कहना है पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा का। शनिवार को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि पीजीआईएमएस में गोली लगने के बाद उपचाराधीन युवक को परिवार से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है। ऐसा लगता है, पुलिस ने युवक को गलती से गोली मार दी है। उसे ट्रामा सेंटर में किसी से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री इस मामले की वर्तमान सेशन जज से जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें