फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस ने युवाओं को दिलाई नशा न करने की शपथ

Mon, 17 Jun 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16सीटीके06...पुलिस के नशा मुक्त भारत पखवाडा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध युवाओं को शपथ दिलाते प
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस की तरफ से रविवार को भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना व चौकी प्रभारियों ने गांवों में जाकर युवाओं को नशे के प्रति सजग किया। साथ ही नशा न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ओल्ड आईटीआई, टिटौली, बहुअकबुपर, चांदी, सुखपुरा, रुड़की, काहनौर, मदीना व अन्य जगहों पर पहुंची। ग्रामीणों को एकत्रित करके सामूहिक तौर पर शपथ दिलाई कि वे कभी नशा नहीं करेंगे। युवाओं को समझाया गया कि नशे की लत उनके उज्जवल भविष्य को न केवल प्रभावित करती है बल्कि उनके परिवारों को भी शारारिक, मानसिक व आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाती है। पुलिस टीम ने आमजन को बताया कि जो व्यक्ति आपके परिवार में नशे का आदी हो गया है तो उसे नशा मुक्ति केंद्रों तक पहुंचा कर नशा छुड़वाया जा सकता है। साथ ही पुलिस ने नशे की रोकथाम से संबंधित सूचना के लिए नि:शुल्क हेल्पलाइन नम्बर 9050891508 के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें