फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मांगें न मानने पर 25 जून को आंदोलन करेंगे सीटू कार्यकर्ता

विज्ञापन
16सीटीके09...सुखपुरा चौक के पास स्थित प्रभात भवन में आयोजित सीटू के राज्य पदाधिकारी की मीटिंग म
विज्ञापन
रोहतक। सीटू राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सुखपुरा चौक स्थित राज्य मुख्यालय प्रभात भवन में हुई। भाजपा सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण मजदूरों की लंबित पड़ी मांगों के बारे में चर्चा की गई। इसमें न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने की मांग की गई। इसी के साथ सीटू राज्य कार्यकारिणी ने कहा कि अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह 25 जून को बैठक कर आंदोलन की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

राज्य अध्यक्ष सुरेखा, महासचिव जय भगवान व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि पिछले 10 साल से हरियाणा में न्यूनतम वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। कानूनी रूप से प्रत्येक पांच साल में मजदूरों का वेतन बढ़ाना चाहिए। सीटू नेताओं ने कहा हरियाणा के विकास में मजदूरों का बुनियादी योगदान है, लेकिन उनकी न सरकार सुन रही और न ही ब्यूरोक्रेसी। स्कीम वर्कर्स, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, चौकीदार हो या राज्य के कच्चे कर्मचारी सभी में सरकार की नीतियाें को लेकर रोष है। सीटू ने राज्य के श्रम मंत्री मूल चंद शर्मा को मजदूरों की मांगों पर बात करने के लिए समय देने का पत्र लिखा है। इस मौके पर सीटू के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रांतीय उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राममेहर, सुनीता, किरण, सुनील दत्त, कामरेड विनोद, सुधा, रुपा, ओमप्रकाश अनेजा, अनिल कुमार और जगपाल राणा मौजूद रहे।
ये हैं मजदूरों की मुख्य मांगें
मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये हो, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए बोर्ड बनें, भट्टा मजदूरों के लिए बोर्ड पंजीकरण का कार्य अनुभव एक साल की बजाय छह महीने हो। श्रम विभाग, सेफ्टी और हेल्थ में पर्याप्त स्टाफ की भर्ती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें