फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस करेगी कार्रवाई, रोडवेज से मिलेंगी दो बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गांवों में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं है। गांवों में चौक-चौपाल पर ताश खेलने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। इसके अलावा गांवों में सड़क पर बेवजह घूमने वालों के लिए भी पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। पुलिस ने इसके लिए रोडवेज जीएम से एक मीटिंग की। जिसके बाद रोडवेज जीएम की ओर से पुलिस को प्रत्येक थाने के साथ दो रोडवेज बस दी गई है। अब जिस भी क्षेत्र से पुलिस को सूचना मिलेगी, वहां पुलिस बस के साथ पहुंचेगी। मौके पर जुटी भीड़ को पुलिस बस में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए संबंधित थाना ले जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

सरपंच व मौजिज लोगों से पुलिस ने मांगा सहयोग:
पुलिस ने इसके लिए हर गांव के सरपंच व मौजिज लोगों से सहयोग मांगा है। पुलिस ने उनसे कहा है कि आप गांवों में इस तरह की भीड़ एकत्रित न होने दे। इसके लिए हरसंभव प्रयास करें। इसके अलावा अगर कहीं पर भीड़ जमा होती है तो उसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें। अथवा जिस क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई करेगी, उसमें पूर्ण सहयोग करें।
पुलिस प्रशासन की सोशल मीडिया पर नजर
जिले के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से अफसरों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि व्हाट्सएप ग्रुप या फेसबुक व इंस्टाग्राम पर कोई धार्मिक उन्माद फैलाने या कोरोना से संबंधित किसी तरह की अफवाह फैलाता है तो तुरंत आला अधिकारियों को सूचना दी जाए। जिससे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें