फोटो : 35 कार्यालय में हवन यज्ञ करते भाजपा नेता। संवाद
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ के साथ हुई। रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने रिबन काटकर किया। प्रत्येक रक्तदाता को पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण यादव, पीपीपी कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, यादव पूर्व मंत्री बनवारी लाल, हुकमचंद यादव, सुनील मूसेपुर व सिंहराम महलावत, धीरज यादव, बलजीत यादव अन्य उपस्थित रहे। संवाद