रोहतक। पुलिस की तरफ से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके लिए शनिवार को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जगह-जगह जाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया।
एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि पखवाड़े के तहत आम लोगों को नशीली दवाओं, नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों व दुष्प्रभाव के बारे में बताया जा रहा है। थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को नशीले पदार्थों व नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। युवाओं को जिदंगी को हां कहे और नशे को ना कहे की शपथ दिलाई गई। साथ ही युवाओं को बताया कि वे हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के नि:शुल्क हेल्पलाइन नम्बर 9050891508 पर कॉल करके नशे का कारोबार करने वालों के बारे में सूचना दे सकते हैं। नाम गुप्त रखा जाएगा।