फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि का धर्म जलाना और मानव का धर्म मानवता है : प्रवेश आर्या

Sun, 16 Jun 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद हरियाणा की ओर से स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटोली में चल रहे पांच दिवसीय युवा निर्माण शिविर में तीसरे दिन मौलिक अध्यापक संघ हरियाणा के महासचिव और आर्य युवक परिषद के प्रदेश महामंत्री अशोक आर्य ने कहा कि युवाओं को वैदिक विचारधारा अपनानी चाहिए। वैदिक विचारधारा मानव मात्र के लिए है। उसमें कहीं भी जाति संप्रदाय के नाम पर संकीर्णता नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यवक्ता सार्वदेशिक आर्य युवती परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रवेश आर्या ने कहा कि जिस प्रकार अग्नि का धर्म जलाना होता है, पानी का धर्म शीतलता होता है उसी प्रकार मानव का धर्म मानवता होता है। वहीं, बहन प्रवेश आर्या को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उत्तम आर्य, सज्जन राठी, प्रदीप, अजीतपाल, जगफुल ढिल्लों, रजनेश कुंडू, कोषाध्यक्ष अजय आर्य, हरपाल आर्य, डॉ. रामबीर फोगाट, राजबीर वशिष्ठ, डॉ. नारायण, जयपाल आर्य, सुरेंद्र आर्य, सत्यवीर आर्य, गुलाब सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें