फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दोष लोगों की सूची बनाकर दें, सरकार को कराएंगे अवगत

Sat, 12 Mar 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
जाट आरक्षण - फोटो : भव्य नरेश
विज्ञापन
आपसी गिले-शिकवे दूर कर सभी को मिलकर भाईचारा बनाना होगा। जाति के नाम पर लोगों को भड़काने वालों पर पुलिस-प्रशासन पैनी निगाह रख रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात नवनियुक्त डीसी अतुल कुमार ने कही। वे शुक्रवार को अपने कार्यालय में खाप प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत बयानबाजी और भाषण देकर समाज में भाईचारा और शांति बिगाड़ रहे हैं। ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपद्रव के दौरान के फोटो या वीडियो क्लिप हो तो प्रशासन को उपलब्ध करवाएं। निर्दोष लोगों पर किसी भी तरह की गलत कार्रवाई नहीं होगी।

इसके लिए ग्रामीण और अभिभावक सीधे डीसी से मिल सकते हैं। जो निर्दोष लोग पकड़े गए हैं, उनकी सूची बनाकर दी जाए, जिससे उस बारे में सरकार को अवगत कराया जा सके। खाप प्रतिनिधियों ने भी डीसी को शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 

फर्जी मुआवजा लेने वालों की प्रशासन को दें सूचना
जिले के व्यापारियों की बैठक में डीसी ने कहा कि मुआवजा प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें। सभी के नुकसान की भरपाई की पूरी कोशिश की जा रही है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आरएएफ की सात टुकड़ियां मांगी गईं हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि अपनी मांग या सुझाव तुरंत उन्हें लिखकर दें ताकि वह सरकार को भेजे जा सकें।

उन्होंने बताया कि पांच लाख तक के नुकसान की भरपाई शनिवार शाम तक करने के प्रयास जारी हैं। किसी भी गलत या फर्जी मुआवजा लेने वाले की सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाए। इस मौके पर अनिल भाटिया, जगमोहन मित्तल, गुलशन ईशपुनियानी, रितेश सिंहपुरिया, जोगेंद्र सैनी, सूरज रसवंत, ललित मोहन सैनी, आशु खुराना, तिलक राज मग्गू, रमेश आहुजा, रोशन लाल उप्पल, रमन गुलाटी, बलदेव मिगलानी और सुभाष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें