फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्टेडियम में पेयजल के लिए तरसे खिलाड़ी

Thu, 24 Oct 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
23सीटीके10..राजीव गांधी स्टे​डियम में खस्ता हालत में वाटर कूलर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्टेडियम में रोजना लगभग 500 से ज्यादा खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे है। खिलाड़ी घर से और बाहर से खरीदकर पानी पीने को मजबूर है।
विज्ञापन



राजीव गांधी स्टेडियम में पीने के पानी के लिए वाटर कूलर तो लगे हैं पर वाटर कूलर की खस्ता हालात है। वाटर कूलर में न तो पानी आ रहा है और उसमें न तो टोंटी लगी हैं और चारों तरफ झाड़ियां उगी हुई हैं। अभ्यास करते समय खिलाड़ियों का गला सूख जाता हैं और पानी की प्यास लगती है तो अभ्यास को छोड़कर बाहर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ता है। स्टेडियम में 9 ट्रैक है, जिसमें रोजना लगभग 500 से ज्यादा खिलाड़ी सुबह व शाम को प्रैक्टिस करते हैं, लेकिन पानी की समस्या से खिलाड़ियों के अभ्यास में भी असर देखने को मिल रहा हैं।



पिछले चार महीने से स्टेडियम में अभ्यास कर रहा हूं। तब से यहां पर पेयजल की समस्या देख रहा हूं और बाहर से खरीद कर पी रहा हूं। प्रशासन से अपील करता हूं कि पानी की व्यवस्था को स्टेडियम में जल्दी से ठीक करवाए।
विज्ञापन


नितिन, खिलाड़ी



500 से ज्यादा खिलाड़ी यहां रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। अभ्यास के बीच में गला सूख जाएं तो पानी को बाहर से खरीदकर पीना पड़ता हैं।

सूरज,खिलाड़ी



पानी को घर से या बाहर से लेकर आना पड़ता है। स्टेडियम में वाटर कूलर तो है, लेकिन सभी खस्ता हालत में है। स्टेडियम में कोई भी वाटर कूलर ठीक नहीं हैं। वाटर कूलर के आस पास झाड़ियां उगी हुई हैं।
निगम,खिलाड़ी
-
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में पानी की समस्या है। इस बारे में मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। मुख्यालय से आदेश आते ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
देवेंद्र दहिया, जिला खेल अधिकारी।

23सीटीके10..राजीव गांधी स्टेडियम में खस्ता हालत में वाटर कूलर। संवाद

23सीटीके10..राजीव गांधी स्टेडियम में खस्ता हालत में वाटर कूलर। संवाद

23सीटीके10..राजीव गांधी स्टेडियम में खस्ता हालत में वाटर कूलर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें