फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया

Wed, 23 Oct 2024 08:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) के भूगोल विभाग में बुधवार को विद्यार्थियों,शोधार्थियों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। विभागाध्यक्ष प्रो. महताब सिंह ने बताया कि विभागीय परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत की गई है। प्रो. महताब सिंह ने दैनिक जीवन में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता को एक नियमित अभ्यास के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और सामुदायिक जुड़ाव की भावना पैदा होती है। एमए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शोधार्थियों के साथ मिलकर स्वच्छता गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाई, जबकि स्टाफ ने भी सामूहिक प्रयास में उनका साथ दिया और टीम वर्क और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में प्रो. सचिंदर सिंह, प्रो. बीनू सांगवान, प्रो. केवी चमार, प्रो. प्रमोद भारद्वाज, प्रो. रेणु आर्य और डॉ. प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें