फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीएवी जोनल बॉक्सिंग गेम्स में खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डीएवी जोनल बॉक्सिंग गेम्स में शानदार प्रदर्शन के दम पर खिलाड़ियों ने 17 पदक जीते। इसमें 13 स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता 4 से 5 अक्तूबर तक अंबाला में आयोजित की गई। सभी खिलाड़ी जिले के सुनारिया में स्थित आर्यन्स स्पोर्ट्स बॉक्सिंग क्लब में अभ्यास करते हैं। कोच संजीव ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि पहले भी सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

यह हैं खिलाड़ियों के परिणाम
अंडर-14 लड़कियों में रोनक ने स्वर्ण व दीपांशी ने कांस्य पदक जीता। लड़कों में चिराग व अंशुमन ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 लड़कियों में कर्तिका ने स्वर्ण, प्रिंसी ने स्वर्ण, शिक्षा ने रजत व दिक्षा ने कांस्य पदक जीता। लड़कों में धीरज मलिक ने स्वर्ण, लक्ष्य ने स्वर्ण, विरेन ने स्वर्ण व आकाश ने रजत पदक जीता। अंडर-19 लड़कियों भारती व यशिका ने स्वर्ण पदक जीता। लड़कों में यशदीप, मोंटी व नमन ने स्वर्ण पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें