फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खिलाड़ियों को जेवलिन थ्रो का निशुल्क प्रशिक्षण दिया

Sun, 03 Aug 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और सैनी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए जेवलिन थ्रो का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता रहे जेवलिन थ्रो खिलाड़ी गुलशन शर्मा ने विद्यार्थियों को खेल के गुर सिखाए। शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के 50 लड़कों व 40 लड़कियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद चयनित बच्चे 7 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय जेवलिन थ्रो स्पर्धा में भाग लेंगे। सैनी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान अवनीश सैनी ने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने शिविर संयोजक गुलशन शर्मा का आभार प्रकट किया। इस दौरान सैनी एजुकेशन सोसाइटी के सचिव जगदीश सैनी, बीएड कॉलेज प्रबंध समिति के महासचिव डॉ. राजेश सैनी, बुधराम सैनी, हॉकी कोच विकास सैनी, सुमन सैनी, नितिका, रीना सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें