21-रोहतक के डीएलएफ कॉलोनी में खिलाड़ी श्रुति सैनी व एकता का सम्मानित करते पूर्व मंत्री मनीष ग्र
रोहतक। पुणे में 2 फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित रिदमिक जिम्नास्टिक सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रोहतक की श्रुति सैनी व एकता को टीम के साथ कांस्य पदक जीतने पर शनिवार सम्मानित किया गया है। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने डीएलएफ कॉलोनी स्थित निवास पर टीम की खिलाड़ियों व उनकी प्रशिक्षक कविता सैनी को शाॅल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार की खेल नीतियों का ही परिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। संवाद