फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लंबी कूद में ईशांत और अतुल रहे अव्वल

Sun, 08 Feb 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10-रोहतक के भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियो
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी रोड राजकीय विद्यालय में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता के लंबी कूद में ईशांत और अतुल ने प्रथम स्थान किया। लड़की वर्ग में पावनि प्रथम रही। भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शॉटपुट, लंबी कूद, रस्साकशी, 50 व 100 मीटर की रेस स्पर्धा में प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के 50 मीटर दौड़ में लीशा व परीक्षित ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर रिले रेस में शिवम, आलोक, नीतीश व ईशांत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य अरुणा नांदल ने बताया कि खेल शिक्षक राजेश नांदल के मार्गदर्शन में खेल स्पर्धाएं हुईं। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक मलिक, संदीप फौगाट, पंकज व नीनू कौशिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें