फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिक्षा भारती बहुअकबरपुर के खिलाड़ियों ने जीते 30 स्वर्ण पदक

Thu, 27 Aug 2026 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29-रोहतक के शिक्षा भारती विद्यालय बहुअकबरपुर में 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षा भारती विद्यालय बहुअकबरपुर के खिलाड़ियों ने 30 स्वर्ण पदक जीते हैं। खिलाड़ियों ने 30 पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के खेल विभाग प्रमुख प्रवीण ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र, शिक्षा भारती गोहाना रोड रोहतक व विद्या मंदिर भिवानी में हुई। इसमें शिक्षा भारती के 28 छात्र-छात्राओं ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वुशु अंडर-17 में विपुल बल्हारा, सुशांत और नीशू, ग्रीको रोमन कुश्ती में गौरव, यश और फ्री स्टाइल कुश्ती अंडर-19 में दीपक ने स्वर्ण जीता। बॉक्सिंग अंडर-14 में विराज, अंकित, कार्तिक, गौरव, दक्ष, अंडर-17 में यशिका, परी, भव्य, सचित और अंडर-19 में ध्रुव ने गोल्ड पर कब्जा किया।
विज्ञापन

कुश्ती फ्री स्टाइल अंडर-17 में जतिन ने स्वर्ण जीता। सबसे खास प्रदर्शन अंडर-19 बालिका फुटबॉल टीम का रहा जिसने टीमवर्क और अनुशासन से स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्राचार्य डॉ. मंजीत मलिक ने कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन से ही सफलता मिलती है। प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रो. हीरा सिंह यादव, प्रबंधक सतीश गोयल, कोषाध्यक्ष प्रेम मदान और डॉ. रमा बल्हारा ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें