रोहतक। वैश्य महिला महाविद्यालय में हुई एमडीयू इंटर कॉलेज जंप रोप प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में मास्टर इवेंट के 30 सेकेंड स्पीड प्रतियोगिता में पूनम ने स्वर्ण पदक, हिमांशी ने रजत, निकिता ने कांस्य पदक हासिल किया। एंडोरेंस प्रतियोगिता में हिंदू कॉलेज की छात्रा भावना ने स्वर्ण, वीएमएम रोहतक की सरोज ने रजत, जीसीडब्ल्यू की पूजा ने कांस्य, डबल डच स्पीड रिले प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी टीचिंग विभाग की छात्रा स्वाति ने स्वर्ण, जीसीडब्ल्यू रोहतक की छात्रा रोजी ने रजत, वीएमएम रोहतक की छात्रा निधि ने कांस्य पदक जीता। फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में वीएमएम रोहतक की छात्रा भावना ने स्वर्ण, यूटीडी रोहतक की छात्रा पूजा ने रजत, जीसीडब्ल्यू रोहतक की छात्रा मुस्कान ने कांस्य पदक जीता।
सिंगल ड्रॉप स्पीड रिले प्रतियोगिता में वीएएसएम बहादुरगढ़ की टीम ने स्वर्ण, वीएमएम रोहतक और वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रोहतक ने रजत, राजकीय कॉलेज दुबलधन की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। चाइनीस बिल प्रतियोगिता में वीएमएम कॉलेज रोहतक की टीम स्वर्ण, वीएसएम बहादुरगढ़ की टीम ने रजत, वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में वीएमएम रोहतक, वीएएसएमएम बहादुरगढ़, यूनिवर्सिटीज शिक्षक विभाग और वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन की टीम ओवरऑल विजेता रहीं। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सरोज जैन और विशिष्ट अतिथि ऋतु जैन रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि गुप्ता और मुख्य अतिथि सरोज जैन ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी।