फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खिलाड़ियों को 2019 से सम्मान राशि का इंतजार

विज्ञापन
04सीटीके 21सेक्टर-6 ​स्थित तंबू में पत्रकारों से बातचीत करते नवीन जयहिंद। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बुधवार को अपनी समस्या लेकर सेक्टर छह स्थित जयहिंद सेना के सुप्रीमो नवीन जयहिंद के तंबू में पहुंचे। यहां खिलाड़ियों ने अपनी सम्मान राशि नहीं मिलने की जानकारी दी। वर्ष 2019 में लागू की गई पॉलिसी के तहत सरकार से उन्हें सम्मान राशि नहीं मिली है। इसका 2024 में भी इंतजार है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने कहा कि वह अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के पास गए थे। उन्हें आश्वासन मिला कि समस्या का समाधान होगा। मेडलिस्ट खिलाड़ियों को उनकी सम्मान राशि दी जाएगी। इसके बावजूद अब तक कुछ नहीं मिला है। खेल विभाग के अधिकारी पॉलिसी को ठेंगा दिखा रहे हैं।
एथलीट कपिल ने कहा कि देश व प्रदेश के लिए दो पदक जीत चुका हूं। वर्ष 2022 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल और वर्ष 2021 में कांस्य पदक जीता है। नॉर्थ इंडिया के अकेले खिलाड़ी होेने के चलते पॉलिसी के हिसाब से 75 लाख व 50 लाख रुपए मिलने थे। यह राशि अब तक नहीं मिल सकी। खिलाड़ी गुरविंदर ने कहा कि प्रदेश के लिए गोल्ड लाया। इसके लिए पॉलिसी के तहत तीन लाख रुपए मिलने थे। वर्ल्ड चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में पदक जीतने वाली सिम्मी का कहना है कि पॉलिसी के अनुसार सात लाख रुपए मिलने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें