फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साथ खेले और पढ़े...एक साथ दुनिया छोड़कर चले गए तीन जिगरी यार

विज्ञापन
16-खिड़वाली गांव की गलियों में तीन युवाओं की मौत के बाद पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गांव खिड़वाली के तीन दोस्तों का शनिवार को अंतिम संस्कार हुआ। तीनों एक साथ पढ़े, खेले और साथ चलते थे। कभी किसी को ये नहीं पता था कि तीनों की चिता भी एक साथ जलेगी। सोनीपत के भावड़ गांव में हुए सड़क हादसे के मृतकों में खिड़वाली के अंकुश, साहिल व दीपक शामिल हैं।
विज्ञापन

सोनीपत के भावड़ गांव में शुक्रवार को सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई जिसमें तीन खिड़वाली व दो घुसकानी के रहने वाले थे। खिड़वाली में एक साथ तीन जवान लड़कों की मौत के बाद हर गली में सन्नाटा पसरा हुआ है।
गांव में दुखों का पहाड़ सा टूटा हुआ है। गांव के चार पानों में से तीन पानों (हिस्से) से अंकुश, साहिल व दीपक की मौत हो गई है जबकि एक पाने से अंकित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

साहिल के पिता सतबीर ने बताया कि तीनों दोस्त गांव के निकट एचडी हाई स्कूल में पढ़ते थे। वहीं घुसकानी के गोलू और सागर भी तीनों के साथ पढ़ते थे। पांचों दोस्तों में गहरी दोस्ती थी। किसी ने अपना काम धंधा शुरू कर रखा था तो कोई परिवार संग खेती-बाड़ी करता था।
सोनीपत के खानपुर में पोस्टमार्टम के बाद पांचों युवाओं का शनिवार दोपहर 12:30 बजे अंतिम संस्कार किया गया।
अंकित का अस्पताल में चल रहा इलाज : सड़क हादसे में घायल खिड़वाली के अंकित का रोहतक के अस्पताल में इलाज चल रहा है। अंकित के पिता राजकिशन ने बताया कि बेटा जिंदराण के दोस्त के साथ भात में जाने की कहकर गया था।
इसमें गांव के तीन दोस्त भी शामिल थे। स्कॉर्पियो में अंकित और सागर पीछे बैठे थे वह बच गए लेकिन उनको भी चोट आई है।
उन्होंने बताया कि अंकित बीए कर रहा है। साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाओं के एग्जाम भी दिए हैं।

16-खिड़वाली गांव की गलियों में तीन युवाओं की मौत के बाद पसरा सन्नाटा। संवाद

16-खिड़वाली गांव की गलियों में तीन युवाओं की मौत के बाद पसरा सन्नाटा। संवाद

16-खिड़वाली गांव की गलियों में तीन युवाओं की मौत के बाद पसरा सन्नाटा। संवाद

16-खिड़वाली गांव की गलियों में तीन युवाओं की मौत के बाद पसरा सन्नाटा। संवाद

16-खिड़वाली गांव की गलियों में तीन युवाओं की मौत के बाद पसरा सन्नाटा। संवाद

16-खिड़वाली गांव की गलियों में तीन युवाओं की मौत के बाद पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें