16सांपला02-हसनगढ़ में लगाए गए रेडियस मेले में शामिल अभिभावक व बच्चे। संवाद
सांपला। आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड कर बनाए गए प्ले स्कूलों में रेडीनेस मेला लगाया गया। इसके साथ ही ये स्कूल दाखिलों के लिए तैयार हैं। यहां एक अप्रैल से दाखिले किए जा रहे हैं। कई आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी विद्यालयों में शिफ्ट करते हुए प्ले स्कूल बनाया गया है, बाकी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाए जाएंगे।
बुधवार को हसनगढ़ के केंद्र में स्कूल रेडीनेस मेला आयोजित किया गया। इन मेलों में अलग-अलग काउंटर बनाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्ले स्कूल में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इन मेलों में बच्चों के शारीरिक विकास, सामाजिक, भावनात्मक विकास, भाषा विकास और गणित विकास आदि गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इन प्ले स्कूल के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में पढ़ना लिखना सिखाया जाएगा। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कुमारी हिमांशी व सीमा ने बताया कि इन मेलों में तीन से छह वर्ष के बच्चों के अध्यापकों की काउंसिलिग की गई। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को इन प्ले स्कूल में अवश्य भेजें और खुद भी अपने बच्चों के विकास व उनके पोषण में सहायक बनें। इस कार्यक्रम में प्रोमिला, मीना, मिनाक्षी, कमला, आशा सहित छोटे बच्चे भी शामिल थे।