वन महोत्सव 2021 के तहत सोमवार को वन विभाग ने आपके द्वार अभियान शुरू किया। इस अभियान के दौरान लोगों को घर-घर जाकर मुफ्त पौधे वितरित किए जाएंगे। अभियान के पहले दिन सुनारिया कलां और खुर्द समेत कई गांवों में पौधे बांटे गए।
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि वन विभाग द्वारा 31 जुलाई तक लोगों को मुफ्त पौधे वितरित किए जाएंगे। घर-घर पौधा वितरण के लिए चार वाहन तैनात किए गए हैं। जोकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक पौधे बांटेंगे। एक व्यक्ति अधिकतम पांच पौधे प्राप्त कर सकता है। अभियान के दौरान लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सोमवार को शिमली, मायना, करौंथा, बालंद, रिटौली, खेड़ी, भैणी चंद्रपाल, तितरी, ससरौली, टिटौली और सुंदरपुर गांवों में पौधे बांटे गए।
पौधे बांटने का कार्यक्रम निर्धारित
उपायुक्त ने बताया कि पौधे बांटने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 20 जुलाई को सांपला गढ़ी, भैंसरू कलां व खुर्द, हसनगढ़, समचाना, मोर खेड़ी, फरमाणा, बेडवा, बहु जमालपुर, ताजामाजरा, गद्दी खेड़ी, 21 को कसरैंटी, पाकस्मा, नया बांस, गिझी, दतौड़, अटायल, सीसर खास, बहलबा, भैरो भैणी, बहुअकबरपुर, 22 को खेड़ी, सांपला, कुलताना, इस्माईला 9बी व 11बी, चुलियाना, नौनंद, मदीना, कोरसान, खरकड़ा, मदीना गिंदराण, चिड़ी, नांदल, चांदी, लाखनमाजरा, 23 को सांपला, खरावड़, कारौर, खेड़ी साध, गढ़ी, पटवापुर, बनियानी, भाली, सिंहपुरा, समर गोपालपुर, 24 को कबूलपुर, सुंडाना, गरनावठी, ककराणा, मसूदपुर, काहनौर, लाहली, मुरादपुर टेकना, 25 को बोहर, गढ़ी बोहर, बलियाना, पहरावर, कन्हेली, खेरड़ी, सैंपल, बसाना, मांझा, सांगाहेडा, पिलाना, जिंदराण, 26 को धामड़, कान्ही, मकड़ौली कलां, घिलौड़ कलां व खुर्द, भैणी सुरजन, सैमाण, भैणी मातो, कलानौर खुर्द व कलां, 27 को जसिया, कटवाड़ा, खिड़वाली, सांघी, घुसकानी, जिंदराण, निंदाना, गिरावड़, 28 को चमारिया, ब्राह्मणवास, बसंतपुर, नसीरपुर, भैणी महाराजपुर, गूगाहेड़ी, खरक जाटान, खरैंटी, बैंसी, 29 को रुड़की, मुंगाण, पोलंगी, भालौट, अजायब, भराण, इंद्रगढ़, भगवतीपुर, घरौंठी, 30 को लाढ़ौत, भैयापुर, किलोई खास व दोपाना, बल्ब, जेतपुर, डोभ, तिमारपुर, माडौधी जाटान व रांगडान और 31 जुलाई को बखेता, कंसाला, आसन, हुमायूंपुर, मोखरा खास कटेसरा, निगाना, आंवल व गुढान में मुफ्त पौधे वितरित किए जाएंगे।