27जेएनडी28 : पौधारोपण करते हुए विद्यार्थी औरअध्यापक। स्रोत संस्थान।
नरवाना । राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बेलरखा में सोमवार को इको क्लब की गतिविधि के तहत विद्यार्थियों को पौधों का विकास और वृद्धि विषय पर जानकारी दी गई। इको क्लब इंचार्ज प्रदीप जागलान ने बच्चों को बताया कि पौधे भी सांस लेते हैं और उनमें जीवन होता है।प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने विद्यार्थियों को बताया कि पौधे हमारे जीवन का आधार है, इनके बिना धरती पर जीवन की कल्पना असंभव है। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। संवाद