27जेएनडी22: शिविर में महिला का बीपी चैक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
जींद। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अशरफगढ़ में स्वास्थ्यकर्मियाें ने हेल्थ जांच शिविर में 40 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। ग्रामीणों में बीपी, शुगर व रक्त के सैंपल लिए। इस दौरान ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए भी जानकारी दी। इसमें स्वास्थ्य कर्मी जितेंद्र सैनी ने बताया कि अगर प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास साफ सफाई रखे तो अधिकतर बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को सिर्फ अपने मकान व आसपास प्रतिदिन सफाई करनी चाहिए। इस अवसर पर जितेन्द्र सैनी, ममता शर्मा, नर्मदा, किरणलता, आशा वर्कर सुमन, मीना और उर्मिला मौजूद रहे। संवाद