23सीटीके52...जाट कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर समीर नांदल के जन्मदिवस पर एमडीयू में पौधारोपण करते
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रांगण में जाट कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर समीर नांदल के जन्मदिन पर दरख्त फाउंडेशन की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के सदस्य, छात्र और पर्यावरण प्रेमी एकत्रित हुए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ दरख्त फाउंडेशन के अध्यक्ष रणदीप मलिक ने किया। कार्यक्रम में कुल 100 से अधिक पौधे लगाए गए। इसमें विभिन्न प्रकार के फलदार, फूलदार और छायादार पौधे शामिल किए गए। छात्रों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।