फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमटीएफसी संस्था के साथ मिलकर नशे के प्रति जागरूक करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस एमटीएफसी संस्था के साथ मिलकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक करेगी। इसके लिए डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया ने रविवार को संस्था के संस्कार केंद्र का इंदिरा कॉलोनी में शुभारंभ किया। डीएसपी ने कहा कि आम लोग न नशा करें न ही करने दें। उन्हें इसके दुर्गुणों से जागरूक करें। वहीं स्थानीय लोगों को नशे की रोकथाम के लिए शपथ भी दिलवाई गई। लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम में दी। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, गोविंद राम सिंघल, गुलशन शर्मा, नरेश जैन, प्रदीप जैन, तस्वीर हुड्डा, नवनीत हुड्डा, आशीष मित्तल, देवेंद्र शर्मा, एचसी कर्मबीर सैनी, साहिल जैन, डॉ ज्योति, पिंकी माठ, प्रीति जैन व कृष्ण ढल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें