रोहतक के महिला थाने में पौधरोपण करते डीएसपी दिलीप कुमार,महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद व अन्य। स्र
रोहतक। जन सेवा कल्याण समिति चिन्योट कॉलोनी और अन्य स्वैच्छिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से आंबेडकर चौक स्थित महिला थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन समाजसेविका शिक्षा धनखड़ की पुण्य स्मृति में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी दिलीप कुमार, अति विशिष्ट महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद और विशिष्ट अतिथि महिला थाना प्रभारी सुदेश देवी रहीं। इस अवसर पर त्रिवेणी, औषधीय, फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। महामंडलेश्वर ब्रह्मलेश्वर ने कहा, वातावरण को शुद्ध बनाए रखने और भावी पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। राजेंद्र शर्मा ने पत्नी कृष्णा शर्मा के साथ त्रिवेणी लगाई। कार्यक्रम के संयोजक एवं भूतपूर्व मुख्य नेत्र अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया।
कार्यक्रम में संजय कुमार (रीडर डीएसपी रोहतक), नेत्रदान प्रेरक जगत सिंह गिल, पर्यावरण प्रेमी शिवकुमार, समाजसेवी अजय धनखड़, समाजसेविका मिथिलेश कुमारी, सुभाष गुप्ता, महिला थाना की अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।