फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजकीय माॅडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया पौधरोपण

Fri, 05 Jul 2024 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 53 : विद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण करती हुई नप चेयरपर्सन सरोज राठी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने वीरवार को रेलवे रोड स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पौधरोपण किया। शिक्षकों के साथ पौधारोपण करते हुए चेयरपर्सन ने सभी को निरंतर पौधारोपण का संकल्प दिलाया। कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना प्रत्येक मनुष्य का दायित्व है। कोरोना महामारी में जिस प्रकार से आक्सीजन की कमी हुई थी, उसने सोचने पर मजबूर कर दिया कि पेड़-पौधों के बगैर मानव जीवन नहीं है। अब मानसून का दौर चल रहा है। ऐसे में जो पौधे हम रोपेंगे वह बारिश में जल्द ही पनपने लगेंगे। इस मौके पर प्रिंसिपल सुरेश चंद्र सैनी, सुरेश वर्मा, राकेश वत्स, रश्मि वर्मा, भारती, पवन काजला, जोगिंद्र, अशोक, विजय छिल्लर, विनती, नीरू, प्रदीप आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें