-फोटो 51 : सेक्टर-9 मोड़ बाईपास पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
बहादुरगढ़। देश की राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। बहादुरगढ़ में कुल 8 स्थानों पर पुलिस की ओर से नाके लगाए गए।
शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के निर्देश व पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन में नाके लगाए गए। बहादुरगढ़ शहर नाहरा-नाहरी रोड पर ड्रेन चौक, रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक पर, नजफगढ़ रोड पर स्थित शिव चौक पर, झज्जर रोड, दिल्ली-रोहतक रोड पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे, बालौर मोड़, सेक्टर-9 बाईपास मोड़ पर विशेष नाके लगाकर पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 121 वाहन चालकों के चालान किए। इसमें शराब पीकर वाहन चलाते हुए दो, गलत पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 24 और गलत साइड में वाहन चलाते हुए 20 वाहन चालकों के चालान शामिल है।