फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पाइप लाइन बिछाने का कार्य अधर में लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य अधर में लटका हुआ है। इसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। पाइप लाइन बिछाने के लिए एस्टीमेट तैयार बड़े अधिकारियों को भेजा गया था। क्षेत्र के 14 गांवों में 98 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है।
विज्ञापन

गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए प्लास्टिक की पाइप लाइन बिछाई गई है जो जर्जर हो गई है। इसके चलते नलकूपों में दूषित पानी आने लगा है। घर घर स्वास्थ्य पेयजल आपूर्ति के लिए सरकार की योजना के चलते जीआई पाइप लाइन बिछाने का कार्य आरंभ किया गया, लेकिन काफी बीत जाने के बावजूद भी यह कार्य आरंभ नहीं हुआ।
गत वर्ष सितंबर महीने में विभिन्न पंचायतों ने पाइप लाइन बिछाने की प्रक्रिया पूरी कर दी थी, लेकिन यह कार्य अभी तक अटका हुआ है। जिस गली मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाने के लिए गांव का नक्शा भी जन स्वास्थ्य विभाग को दिया गया उसके उपरांत एस्टीमेट तैयार किया गया। लंबे समय बीत जाने के बावजूद भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

इन गांवों की पंचायतों ने इस प्रक्रिया को पूरा करके एस्टीमेट तैयार किया। उनमें ढाणी अटेली, भीलवाड़ा, अटेली, बिहाली, राता खुर्द, कांटी, खेड़ी, खोड़, नांगल, नावदी, रामपुरा, सैदपुर, उनिंदा, खैरानी आदि शामिल हैं।
गांव कांटी बांस निवासी सतीश कुमार, बजरंग, महेश कुमार, गांव बिहाली निवासी दलीप सिंह, बाबूलाल, विजय सिंह, प्रदीप कुमार आदि ने मांग की है कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए विभाग को समय रहते इस कार्य को पूरा करना चाहिए।


किस गांव का कितना एस्टीमेट


गांव राशि (लाखों में)


ढाणी अटेली 172.18

भीलवाड़ा 239.63

अटेली 134.54

बिहाली 302.58

राता खुर्द 73.60

कांटी बांस 437.30

खेड़ी 289.19

खोड़ 151.94

नांगल 111.04

नावदी 92.30

रामपुरा 108.04

सैदपुर 89.95

उनिन्दा 138.99

खैरानी 64.63


वर्जन
पाइप लाइन बिछाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया था। क्षेत्र के 14 गांवों में 98 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पाइप की कमी होने से कार्य में देरी हुई है। जल्द ही इस कार्य को दो तीन महीने के अंतर्गत इस कार्य पूरा कर दिया जाएगा।-प्रदीप कुमार, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें