फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेलवे स्टेशन के मालगोदाम रोड पर कूड़े का ढेर, व्यापारी व यात्री परेशान

विज्ञापन
14-रोहतक रेलवे स्टेशन के माल गोदाम रोड पर डाला जा रहा कूड़ा व जलते कूड़े से निकलता धुआं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। रेलवे स्टेशन के मालगोदाम रोड पर कूड़े के ढेर लग रहे हैं। माल व्यापारियों व ट्रक चालकों को परेशानी हो रही है। पुरानी अनाज मंडी से निकलने वाला कचरा भी यहीं पर जलाया जा रहा हैं जिससे समस्या अधिक बढ़ा रही है।

मालगोदाम रोड पर कूड़े के ढेर से स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। रेलवे प्रशासन व नगर निगम की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। मालगोदाम रोड पर अक्सर लोड हो रही गाड़ियों के आवागमन में भी बाधा बनती है।
विज्ञापन

बारिश के कारण गीला होने से कूड़ा से दुर्गंध आने लगी हैं। ट्रक चालकों व लेबर को मालगोदाम के आराम कक्ष में ठहरना पड़ता है लेकिन कूड़े की दुर्गंध से यहां खड़ा होना भी दूभर हो जाता है।
-

वर्जन
आसपास रहने वाले कॉलोनी के स्थानीय लोगों की ओर से रेलवे क्षेत्र में कूड़ा फेंका जाता है। शहर की कॉलोनियों से कचरा इकट्ठा करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। नगर निगम के साथ मिलकर कूड़े को हटाने का प्रयास किया जाएगा। - अजय माइकल, जन संपर्क अधिकारी, रेलवे
-

फोटो : 15
रेलवे परिसर के निकट ऐसे कूड़ा डालना ठीक नहीं है। यात्रियों व अनेक व्यापारियों का यहां से आवागमन करता है। कूड़े से दुर्गंध भी आती है। -प्रवीन कुमार, व्यापारी, जनता कॉलोनी
-

फोटो : 16
कूड़े के ढेर को हटाने और स्टेशन की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। इससे न केवल व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि यात्रियों को भी सुविधा होगी। -लक्की, पाड़ा मोहल्ला।
-

फोटो : 17
स्टेशन पर निरंतर आवागमन रहता है। राहगीरों को भी इस मार्ग से मंडी व स्टेशन तक पहुंचना होता है लेकिन कूड़े की दुर्गंध से बचने के लिए रास्ता बदलना पड़ता है। -पवन, कसाई चौक
विज्ञापन

14-रोहतक रेलवे स्टेशन के माल गोदाम रोड पर डाला जा रहा कूड़ा व जलते कूड़े से निकलता धुआं। संवाद

14-रोहतक रेलवे स्टेशन के माल गोदाम रोड पर डाला जा रहा कूड़ा व जलते कूड़े से निकलता धुआं। संवाद

14-रोहतक रेलवे स्टेशन के माल गोदाम रोड पर डाला जा रहा कूड़ा व जलते कूड़े से निकलता धुआं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें