फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शीतल नगर में गंदगी का ढेर, बालाजी मंदिर वाली गली जलमग्न

विज्ञापन
08सीटीके46...संजय कॉलोनी बालाजी मंदिर वाली गली में फैला गंदा पानी। स्रोत: कॉलोनी वासी
विज्ञापन
रोहतक। शीतल नगर में लोग गंदगी से परेशान हैं। शीतल नगर जलघर से लेकर शिवाजी कॉलोनी थाने तक गंदे नाले के पास गंदगी के ढेर लगे हैं। शीतल नगर से सुभाष खत्री ने बताया कि गंदगी के कारण लोग बहुत परेशान हैं। वहीं, संजय कॉलोनी के समीप गांधी कुष्ट आश्रम बालाजी मंदिर वाली गली में सीवरेज सिस्टम फेल होने से पानी ओवरफ्लो हो गया है। गली जलमग्न हो गई है। निवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी कई बार फोन करने पर आते हैं, लेकिन अधूरी सफाई करके चले जाते हैं। नाले की गंदगी तो निकाली लेकिन उसे किनारे पर ही जमा कर दिया। इससे सारा कचरा धीरे-धीरे दोबारा नाले में पहुंच रहा है और समस्या का निवारण नहीं हो पा रहा है। निवासी सुभाष खत्री ने बताया कि अधिकारियों के पास इस समस्या को लेकर उनके दफ्तर कई बार में जा चुके हैं, लेकिन कर्मचारी और अधिकारी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है और न ही समाधान हुआ है। शिकायत देने वालों में शीतल नगर से सुभाष, राजपाल, कर्मबीर, अमित और राजबीर रहे।
विज्ञापन


वर्जन
कहीं से भी कोई शिकायत आएगी तो उसका समाधान अवश्य कराया जाएगा। बरसाती जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए लगातार विभाग की ओर से कार्य किया जा रहा है।
-आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें