फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे एमडीयू शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने कुलपति कार्यालय के सामने दोपहर 12:15 से शाम पांच बजे तक धरना दिया। यहां अलग-अलग विभागों के करीब 80 शिक्षकों ने अपने अनसुलझे मुद्दों को लेकर रोष प्रकट किया। संघ ने कई बार लिखित शिकायत देने व 12 जून की वार्ता के बाद भी एमडीयू प्रशासन की ओर से मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं करने की निंदा की। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन पर लचर रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। जून का वेतन अब तक भी शिक्षकों व सुपरिटेंडेंट से ऊपर के गैर शिक्षक कर्मचारियों की नहीं मिला है। इसे लेकर सभी शिक्षकों व कर्मचारियों में भारी रोष है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के अनके मुद्दे हैं। इनमें सरकारी अनुदान प्राप्त एडेड महाविद्यालयों की तर्ज पर शत प्रतिशत अनुदान विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, गैर शिक्षकों का वेतन व पेंशन मुख्य है। इसे सरकार वहन करे। जब महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए वेतन व पेंशन की राशि नहीं है तो करीब 154 नई भर्ती विश्वविद्यालय प्रशासन किस आधार पर निकाल रहा है। इनकी तनख्वाह का इंतजाम विश्वविद्यालय कहां से और कैसे करेगा। इसलिए नई भर्ती का विरोध तब तक किया जाएगा, जब तक सरकार शत प्रतिशत अनुदान विश्वविद्यालय को नहीं देगी।
प्रोफेसर्स की सीनियर प्रोफेसर व अन्य 75 शिक्षकों की 11 नवंबर 2022 के बाद के कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रमोशन रुकी हुई है। इसे लेकर शिक्षकों में रोष है। विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की शुरुआत की जाए। पिछले करीब आठ वर्षों से यह मांग लंबित है। संघ यह मांग दो बार विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव काउंसिल से पास करा कर सरकार को भेज चुका है। इस पर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत लगे शिक्षकों को बजटेड किया जाए। प्रशासन की ओर से गेट नंबर दो के साथ पार्किंग की व्यवस्था की गई है, इसका उपयोग नहीं किया गया है। शिक्षक संघ की मांग है कि तुरंत प्रभाव से बाहर के सभी वाहनों को वहीं खड़े करने के आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें