एमडीयू ने 2015-16 में पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। पीएचडी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 14 से 16 अक्तूबर तक होंगी। 14 अक्तूबर को सुबह 9:15 से 10:30 बजे तक एजुकेशन, लोक प्रशासन, शारीरिक शिक्षा और गणित की प्रवेश परीक्षा होगी। सुबह 11:30 से 12:45 बजे तक भूगोल, अंग्रेजी, मैनेजमेंट और फिजिक्स। दोपहर 2 बजे से 3:15 बजे तक अर्थ शास्त्र, इतिहास और विजुअल आर्ट्स की तो शाम 4 बजे से 5:15 बजे तक केमिस्ट्री, होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस की पीएचडी प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा होगी।
15 अक्तूबर को सुबह 9:15 बजे डिफेंस स्टडीज, संस्कृत, बायोटेक इंजीनियरिंग की परीक्षा होगी। 11:30 बजे फोरेंसिक साइंस, हिंदी और कंप्यूटर साइंस, दोपहर 2 बजे तक समाज शास्त्र और इनवायरमेंटल साइंस की तो शाम 4 बजे सांख्यिकी, विधि और मेकेनिकल इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा होगी। 16 अक्तूबर को सुबह 9:15 बजे मनोविज्ञान, जनसंचार एवं पत्रकारिता और राजनीति विज्ञान, साढ़े 11 बजे फार्मेसी, संगीत और फूड टेक्नोलाजी, दोपहर 2 बजे कामर्स एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तो शाम 4 बजे से बायोटेक, बॉटनी, जूलोजी, जेनेटिक्सए बायो केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी और बायोइंफार्मेटिक की पीएचडी प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा होगी।
19 को इंटरव्यू और 21 को मेरिट लिस्ट
पीएचडी प्रवेश के लिए 19 अक्तूबर को इंटरव्यू होगा। मेरिट लिस्ट 21 अक्तूबर को और 23 को प्रवेश काउंसिलिंग होगी। फीस 23 व 24 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी कैशियर काउंटर पर जमा होगी।