फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गैस एजेंसी में लूटपाट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18jjrp05 झज्जर। गैस एजेंसी में हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में एक आरोपी को  पुलिस की ट
विज्ञापन
झज्जर। गिजादोड़ गांव में तिरुपति गैस एजेंसी से हथियार के बल पर की गई लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि रणबीर निवासी कहाडी ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह तिरुपति गैस एजेंसी में मुंशी का कार्य करता है। 12 जुलाई को दो लड़के कमरे के अंदर आए। इनमें से एक के हाथ में पिस्तौल था और उनका एक अन्य साथी बाहर खड़ा था। उन्होंने उसके ऊपर पिस्तौल तान दी और गल्ले से 128000 रुपये निकाल लिए। आरोपी जाते समय एक कर्मचारी का मोबाइल फोन छीनकर ले गए थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान ओमप्रकाश निवासी पटौदी गुरुग्राम के तौर पर की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें