फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट नीतिका के टीकाकरण से शुरू किया कोरोना वैक्सीन का ड्राईरन

विज्ञापन
जिला सामान्य अस्पताल में टीकाकरण के लिए किए गए ड्राई रन के दोरान निरीक्षण करते डीसी। संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर जिले में चलाया गया ड्राई रन वीरवार को जिला अस्पताल के अलावा पांच विभिन्न स्थानों पर गाइड लाइन के साथ पूरा हुआ। जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट नीतिका का ड्राई रन के तहत टीकाकरण किया गया। इसमें टीम ने स्वास्थ्य कर्मी को इंतजार, पंजीकरण, टीकाकरण व निगरानी के फार्मूले के साथ वैक्सीन की डोज दी। इसके बाद क्रमवार सभी ने टीकाकरण का नियमानुसार प्रतीकात्मक अभियान चलाया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के ड्राई रन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर आदि का विशेष ध्यान रखा। इसमें सबसे पहले पंजीकृत व्यक्ति को अपनी बारी का इंतजार कराया गया। इसके बाद उसका एप पर पंजीकरण किया गया और उसके कागजातों को जांचा गया। इसके बाद टीम ने पंजीकृत व्यक्ति को वैक्सीन की डोज दी और बाद में उसे एक्सपर्ट की गहन निगरानी में रखा गया। ड्राई रन के शुभारंभ पर पहुुुंचे जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि इस अभियान को पूरी संजीदगी व गंभीरता से किया जाए। इस अभियान को पांच सदस्यों की टीम ने तीन चरणों में पूरा किया। डीसी ने बताया कि टीकाकरण पूर्ण रूप से सुरक्षित है और लोगों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। जिला रोहतक कोरोना टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार है। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य में जरा सी भी चूक ना हो, इसके लिए सरकार ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) अर्थात मानक संचालन प्रकिया बनाई है, इसके अनुसार इस कार्य को किया जाएगा। जिस प्रकार से चुनाव में अलग-अलग कर्मचारियों की जिम्मेदारी लगाई जाती है, ठीक उसी प्रकार से टीकाकरण में भी पांच लोगों की टीम रहेगी। सबसे पहले प्रवेश द्वार पर संबंधित व्यक्ति के तापमान की जांच की जाएगी और उसे सैनिटाइज करने के उपरांत प्रतीक्षा कक्ष में लाया जाएगा, जहां उसकी वेरिफिकेशन होगी और उसके उपरांत टीकाकरण किया जाएगा। टीका लगाने के बाद संबंधित व्यक्ति को निगरानी में रखा जाएगा। इस दौरान चिकित्सकों की टीम मौके पर मौजूद रहेगी, जो हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी।
---
तीन चरणों में होगा टीकाकरण
टीकाकरण तीन चरणों में होगा। पहले चरण में हेल्थ वर्कर और उनके साथ काम करने वाले लोग शामिल होंगे। दूसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद इसे सामान्य वर्ग को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

----
जिले में वैक्सीन रखने की कोल्ड स्टोर चेन मौजूद
जिला उपायुक्त ने कहा कि जिले में कोरोना की वैक्सीन रखने की कोल्ड चेन है और टीके को रखने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं रहेगी। यह टीका एकदम सुरक्षित है। आपात स्थिति में टीके के प्रयोग की पहले ही अनुमति मिल चुकी है। वैक्सीन को लेकर अनाधिकृत व्यक्तियों के विचारों पर कतई ध्यान ना दें। जिन वैज्ञानिकों ने इस टीके को तैयार किया है, वे ही इस बारे में सही व स्टीक जानकारी दे सकते हैं। वहीं सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने अभियान के बारे में कहा कि तीन शहरी व तीन ग्रामीण क्षेत्रों में ड्राई रन चलाया गया है। रीजनल स्टोर के अलावा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके को स्टोर करने की सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. शैलेंद्र डोगरा, डॉ. परितेव, डॉ. मंजू सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी व संतोष अहलावत तथा कई कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला सामान्य अस्पताल में को वेक्सीन के ड्राई रन में के दोरान टीकाकरण करते स्वास्थ्य कर्मी। संवा?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें