फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक-हिसार बाईपास पर PGIMS के सुरक्षा गार्ड के सिर में मारी गोली, घायल को अस्पताल में करवाया भर्ती

Sun, 23 Mar 2025 09:19 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

हमलावर की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में हिसार बाईपास स्थित आईडीसी चौक पर अज्ञात हमलावर ने पीजीआईएमएस के सुरक्षा गार्ड के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सुरक्षा गार्ड को तुरंत पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घायल सुरक्षा गार्ड की पहचान हेमंत के रूप में हुई है, जो श्याम कॉलोनी का निवासी है और अपनी नानी के पास रहता है। हेमंत शनिवार शाम को अपनी ड्यूटी पर गया था, लेकिन रविवार सुबह उसे हिसार बाईपास पर गोली मार दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले को हमले और आपसी रंजिश के आधार पर जांच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें