फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में 100 का था लक्ष्य 51 ने ही कराया टीकाकरण

विज्ञापन
पीजीआई में वीरवार को डॉ सुनील कुमार को कोरोना वैक्सीन लगाती नर्स।
विज्ञापन
रोहतक। देशभर के साथ प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए सबसे पहले स्वास्थ्य से जुडे़ डॉक्टरों, नर्सों व स्टाफ का टीकाकरण किया जा रहा है। जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह मुहिम चलाई जा रही है और तय लाभार्थियों को टीका लगाया जा रहा है। इस अभियान में प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस के स्टाफ का आगे ना आना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुसीबत बना हुआ है। सवाल उठ रहा है कि अब कोरोना से बचाव के लिए पीजीआईएमएस को कौन टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक करेगा। क्योंकि महा टीकाकरण अभियान के बाद वीरवार को संस्थान में 100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था, जोकि 51 ही हो पाया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिला टीकाकरण अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनिलजीत सिंह त्रेहान ने बताया कि वीरवार को पहले 550 को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे बाद में 400 कर दिया गया। इसके बावजूद जिले में महज 238 को ही टीका लगाया जा सका। पीजीआईएमएस में 100 को टीका लगाया जाना था, लेकिन 51 लाभार्थी ही आगे आए। स्वास्थ्य विभाग के पास 9800 के करीब पीजीआईएमएस के लाभार्थियों का डाटा है, लेकिन इस संख्या के अनुपात में अधिकांश लोग आगे नहीं आ रहे हैं। विभाग को जिले में पहली खेप में 10950 के करीब वैक्सीन की डोज मिली थी, लेकिन अभी तक 3000 के करीब लाभार्थियों को ही वैक्सीन लगाई गई। जबकि यह वैक्सीन 12900 के करीब लोगों को लगनी है। विभाग के पास वैक्सीन की दूसरी खेप 14950 की आ चुकी है। इसमें लगभग 15000 डोज हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि विभाग के पास वॉक इन फ्रिजर का सामान आना शुरू हो गया है, जल्द ही पूरी व्यवस्था हो जाएगी।
--
कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के लिए अब अग्निपरीक्षा
संस्थान के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के लिए अब अग्निपरीक्षा का समय है। क्योंकि यह विभाग अभी तक लोगों को सरकारी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करता आया है। अब इस विभाग को अपने ही संस्थान के लोगों को जागरूक करना है, जोकि विभाग नहीं कर पा रहा है। विभाग के जागरूकता के सभी प्रयास अभी तक बेनतीजा साबित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि पीजीआईएमएस के आंकडे़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग जिला स्तर से लेकर चंडीगढ़ तक परेशान है। क्योंकि जिले के 12900 लाभार्थियों में से 9800 लाभार्थी संस्थान से हैं।
विज्ञापन

-------
टीकाकरण की अनदेखी पर डीजीएमईआर ने लिया संज्ञान
-पीजीआईएमएस फैकल्टी के शीतकालीन अवकाश रद
रोहतक। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में पीजीआईएमएस की अनदेखी पर डीजीएमईआर ने संज्ञान लिया है। फिलहाल टीकाकरण को देखते हुए पीजीआईएमएस की फैकल्टी के शीतकालीन अवकाश रद कर दिए गए हैं। जो डॉक्टर अवकाश पर जा चुके हैं, उन्हें फिर से वापस ड्यूटी पर आने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निदेशक कार्यालय की ओर से जारी पत्र में सभी विभागाध्यक्षों को सूचना दी गई है कि टीकाकरण के लिए शीतकालीन अवकाश रद कर दिए गए हैं। सभी विभागाध्यक्ष अपने यहां तय करेंगे कि उनके जूनियरों व स्टाफ का समय पर टीकाकरण हो। इसके साथ ही निदेशक कार्यालय को पूरी रिपोर्ट भी भेजें। गौरतलब है कि संस्थान में फैकल्टी के सदस्यों की संख्या कम है और जूनियर डॉक्टर व अन्य स्टाफ की संख्या अधिक है। बार-बार जागरूक करने के बावजूद संस्थान अपने डॉक्टरों, नर्सों व स्टाफ को टीकाकरण के लिए प्रेरित नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें