फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई के छात्राें ने जीता कॉलेज ऑफ द ईयर का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई के छात्रों ने नेटवर्क ऑफ स्टूडेंट लीडर्स (नेस्ट) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कॉलेज ऑफ द ईयर का खिताब जीता है। इसमें पीजीआई के कुल 20 छात्रों ने भाग लिया। इसका नेतृत्व अंतिम वर्ष के छात्र अवि मित्तल ने किया। टीम का मार्गदर्शन डॉ. सुजाता सेठी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि पीजीआईएमएस के छात्रों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने कहा कि यह खिताब हमारे छात्रों की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. एमजी वशिष्ठ ने बताया कि यह अवाॅर्ड दर्शाता है कि विद्यार्थी एकजुटता से बड़े से बड़ा मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख छात्रों में अवि मित्तल, परमानंद, प्रेरणा, निकिता मलिक और रचिता शामिल रहे।
विज्ञापन

नेस्ट एक राष्ट्रीय मंच है जो देशभर के छात्रों में नेतृत्व क्षमता, नवाचार और टीमवर्क को बढ़ावा देने का कार्य करता है। यह एक यूके फंडेड ऑर्गेनाइजेशन है जो छात्रों के नेतृत्व के बारे में बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें