फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई निदेशक ने किया अस्पताल का दौरा, वार्ड व गैलरियों में मिलीं खामियां

Sat, 19 Sep 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15-पीजीआई के वार्डों का दौरान करते निदेशक डॉ. एसके ​सिंघल व अन्य। स्रोत: पीजीआई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई के निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने शनिवार को अस्पताल परिसर का दौरा किया। वार्ड नंबर-2 और गैलरियों में कई खामियां पाई गईं। उन्होंने मौके पर ही इन खामियों के समाधान के निर्देश जारी किए।
निदेशक के साथ कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजाता सेठी, अस्पताल प्रशासन के सहायक प्रोफेसर डॉ. महेश माहला और सुरक्षा प्रभारी डॉ. रोहित मौजूद रहे। निदेशक ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने वार्ड की व्यवस्था पर खुद नजर रखने को कहा। उन्होंने हर एचओडी से नियमित रूप से वार्ड का राउंड लेने के निर्देश दिए। पाई जाने वाली कमियों को जल्द दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया। मरीजों की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड गैलरी में पाबंदी और नई व्यवस्था
अब से वार्ड की गैलरी में किसी के भी सोने पर पाबंदी रहेगी। गैलरी में सोने से आवाजाही बाधित होती है और आपात स्थिति में मरीजों को लाने-ले जाने में दिक्कत आती है। उन्होंने तीमारदारों के बैठने के लिए हर वार्ड के सामने उचित वेटिंग एरिया बनाने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करने को कहा गया। हर वार्ड के बाहर उस समय ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर का नाम व पद प्रदर्शित किया जाएगा। लेंटर की मरम्मत का काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें