फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीटी शिक्षक पर लगे अभद्रता के आरोपों की होगी जांच

Sat, 18 Jul 2026 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर (रोहतक)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एक छात्रा ने हाल ही में पीजीटी शिक्षक पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं। छात्रा ने अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को शिकायत भेजी थी। इसके बाद विद्यालय शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं।
शिकायत में छात्रा ने शिक्षक पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक छात्राओं को गलत तरीके से छूते हैं और गलत नजर से देखते हैं। उनका व्यवहार छात्राओं को असहज करता है। शिकायत में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रोहतक को जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी कलानौर को आंतरिक समिति से एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

-
विद्यालय का पिछला रिकॉर्ड और वर्तमान स्थिति
यह विद्यालय पहले भी तत्कालीन प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार के आरोपों के कारण चर्चा में रहा था। उस मामले में प्राचार्य को गिरफ्तार कर निलंबित किया गया था। नए आरोपों ने छात्राओं की सुरक्षा और विद्यालयी माहौल पर फिर सवाल खड़े किए हैं। अतिरिक्त कार्यवाहक प्राचार्य अमित कुमार ने आरोपों को झूठा बताया है। डिप्टी डीईओ रोहतक सुनीता चहल ने जांच जारी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें