फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक में पीजी दाखिले शुरू, 13 कॉलेजों में 4,402 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

Sun, 19 Jul 2026 06:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत करते हुए विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। लंबे समय से प्रवेश का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को इससे राहत मिली है।
जिले के 13 सरकारी और निजी सहायता प्राप्त कॉलेजों में कुल 4402 पीजी सीटों पर प्रवेश होंगे। इनमें 6 सरकारी कॉलेजों में 1674 सीटें उपलब्ध हैं। शेष सीटें निजी सहायता प्राप्त संस्थानों में हैं। नेकीराम कॉलेज प्राचार्य सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि जल्द ही विस्तृत दाखिला शेड्यूल जारी होगा।
विज्ञापन

दाखिले के लिए मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन और काउंसिलिंग की तिथियां शामिल होंगी। समय पर आवेदन नहीं करने वाले विद्यार्थियों को बाद में परेशानी हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेजवार सीटों का विवरण

रोहतक में जाट कॉलेज में 13 कोर्स के लिए 816 सीटें हैं। महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज में 13 कोर्स के लिए 690 सीटें उपलब्ध हैं। राजकीय महिला रोहतक में 12 कोर्स के लिए 633 सीटें हैं। नेकी राम राजकीय कॉलेज में 11 कोर्स के लिए 602 सीटें हैं। गौड़ ब्राह्मण कॉलेज में 280 सीटें और वैश्य महिला कॉलेज में 372 सीटें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें