रोहतक/सांपला। पेट्रोल संचालकों का कहना कि बोतलों व टंकियों में तेल डालने पर रोक है जबकि पंप पर पहुंचने वाहनों को तेल दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में किसान ड्रम में तेल ले रहे हैं। सांपला कस्बे व उसके आसपास के एरिया में सात पेट्रोल पंप हैं जिन पर तीन दिन में पेट्रोल-डीजल की तीन गुना तक खपत बढ़ गई। पेट्रोल पंप मालिकों ने लंबे समय तक उधार में तेल देने से इन्कार कर दिया है।
जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं है। पेट्रोल पंप से वाहनों को तेल मिल रहा है। पंपों पर कोई भीड़ भी नहीं देखी जा रही है। सांपला कस्बे में पेट्रोल पंपों से लोग ड्रम में तेल भरवा रहे हैं। कुछ किसान व लोग जरूरत से ज्यादा तेल खरीद रहे हैं।
हालांकि, आगे फसल कटाई का भी सीजन आ गया। ऐसे में किसान तेल के ड्रम भरवाकर ले जा रहे हैं। 400-500 लीटर तेल की मांग वाले किसानों को अब 200 लीटर दिया रहा है। सरकारी वाहनों में भी मासिक बिल के अनुसार तेल की आपूर्ति जारी है।
-
वर्जन
जिले में डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। नागरिकों से आह्वान है कि इन आवश्यक वस्तुओं की अनावश्यक खरीदारी या भंडारण न करें और प्रशासन का सहयोग करें।
- सचिन गुप्ता, उपायुक्त
-
फोटो : 23
पंप पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है। आमजन बोतलें लेकर पहुंचने रहे हैं लेकिन उन्हें मना किया जा रहा है।
- जोगिंद्र, मैनेजर, शांतमई चौक पेट्रोल पंप
-
फोटो :24
अभी पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत व परेशानी नहीं है। शांतमई चौक के निकट से पंप से बिना किसी लंबी कतार व भीड़ के स्कूटी में पेट्रोल डलवाया है।
- प्रियंका, आर्य नगर
-
फोटो : 25
बिना लाइन के पेट्रोल आसानी से मिल रहा है। हमने कोई स्टॉक भी शुरू नहीं किया है। आमजन को भी समझना चाहिए और बिना जरूरत के पेट्रोल के लिए भीड़ लगानी चाहिए।
- फूल कुमार, जनता कॉलोनी
22-रोहतक के गोहाना के शांतमई चौक स्थित पेट्रोल पर से स्कूल में तेल डलवाता नागरिक। संवाद
22-रोहतक के गोहाना के शांतमई चौक स्थित पेट्रोल पर से स्कूल में तेल डलवाता नागरिक। संवाद
22-रोहतक के गोहाना के शांतमई चौक स्थित पेट्रोल पर से स्कूल में तेल डलवाता नागरिक। संवाद