फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाइक की टक्कर में व्यक्ति घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कस्बे में रेवाड़ी-बावल रोड पर घर से दुकान जा रहा व्यक्ति बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव नंगल शहबाजपुर निवासी हितेश ने बताया कि उसकी बनीपुर चौक पर दुकान है। 22 फरवरी को शाम करीब चार बजे वह बाइक से बावल से बनीपुर अपनी दुकान पर जा रहा था। रेवाड़ी-बावल रोड पर एचएयू के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक सहित गिर गया, जिसके बाद उसको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बावल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें