महम ब्लॉक में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे लाखन माजरा ब्लॉक के गांवों के सरपंच प्रतिनिधि। स्रो
रोहतक। चांदी गांव में टोल प्लाजा के विरोध में ग्रामीणों ने वीरवार को धरने का प्रयास किया। प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को विरोध दर्ज करा कर ही वापस लौटना पड़ा। अब 17 से अधिक गांवों के लोग सोमवार को ई नई रणनीति तैयार करेंगे।
लाखन माजरा ब्लॉक के 17 से अधिक गांवों के लोगों ने टोल माफी के लिए जिला प्रशासन को पत्र दिया था। ग्रामीणों ने एसडीएम महम को ज्ञापन सौंपकर वीरवार से धरना शुरू करने का निर्णय लिया था। एसडीएम ने धरना शुरू करने की अनुमति नहीं दी और ग्रामीणों की शिकायत समाधान के लिए डीसी के पास भेज दी।
चिड़ी गांव के सरपंच नवीन दलाल ने बताया कि एसडीएम को ज्ञापन दिया था। टेंट लगाकर धरना देने की अनुमति मांगी थी लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। हमारी मांग है कि 12 किलोमीटर के दायरे के गांवों को टोल फ्री किया जाए।
सरपंच एसोसिएशन के प्रधान खरैंटी सरपंच जगबीर ने बताया कि मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। सभी गांव के लोग सोमवार को मानसरोवर पार्क में एकजुट होंगे। यहीं अगली रणनीति तैयार की जाएगी।