फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गुम हुए मोबाइल फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे

Fri, 12 Apr 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
झज्जर पुलिस कार्यालय में गुम हुए मालिकों को उनके मोबाइल फोन लौटाते हुए उपायुक्त डॉ अर्पित जैन
विज्ञापन
झज्जर। अक्सर लोग मोबाइल फोन गुम होने पर सुरक्षा के लिहाजा से पुलिस में शिकायत दर्ज तो कराते हैं लेकिन फोन मिल जाएगा इसकी उम्मीद कम ही रहती है, लेकिन झज्जर पुलिस ने लोगों की इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। पुलिस की साइबर सुरक्षा सैल ने तीन महीने में गुम हुए 27 मोबाइल फोन सर्विलांस की मदद से बरामद कर लिए। शुक्रवार को इनके मालिको को पुलिस ने खुद सूचना देकर उपायुक्त कार्यालय बुलाकर उन्हें सौपा तो उनकी खुशी का ठिकाना था। कुछ ने बताया कि वह तो मिलने की आस ही छोड़ बैठे थे।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस की साइबर शाखा को मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें सीईआईआर पोर्टल पर मिली थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर सुरक्षा सैल ने इनकी तलाश की कारवाई शुरू की। शिकायतों पर साइबर सेल की टीमों द्वारा आईईएमआई नंबर से मोबाइल फोन में इस्तेमाल किए गए सिम की सहायता से गुमशुदा मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रेस किया गया। इससे गुमशुदा उपरोक्त मोबाइल फोन की बरामदगी संभव हो सकी। तीन महीने में गुम हुए 27 मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर लिया। मोबाइल फोन बरामद होने की सूचना इनके मालिकों को देकर शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त कार्यालय बुलाया गया। यहां पुलिस उपयुक्त कार्यालय में डॉक्टर अर्पित जैन की मौजूदगी में साइबर सैल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र द्वारा असल मालिकों को सौंपे। बरामद हुए मोबाइल फोन की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। इनके मालिक अपना गुम हुआ फोन वापस पाकर बहुत खुश नजर आए। कुछ ने बताया कि अक्सर गायब हुई चीजें कम ही मिलती है।उन्होंने तो सुन रखा था कि मोबाइल फोन गुम होने पर शिकायत केवल खुद की सुरक्षा के लिए कराई जाती है। मोबाइल फोन कम ही मिलता है लेकिन पुलिस ने उनकी यह धारणा गलत साबित कर दी।
इनके मोबाइल फोन सौपे
गुमशुदा मोबाइल फोन ढूंढ कर जिन व्यक्तियों को सौंपे गए, उनमें विनोद, निशांत, हिमांशी, मनजीत, भारती, संतोष ,जितेंद्र, महासिंह, अमित, कैलाश देवी, रामकुमार, नवनीत, अमन, रामकरण, विनोद, पवन, रुचि, संदीप, विपिन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें