फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बूंद-बूंद को तरसे लोग...सूखे जलघर को बच्चों ने बनाया क्रिकेट मैदान

Sun, 17 May 2026 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पार्षद हरप्रीत सिंह जुनेजा फाईल फोटो
विज्ञापन
कमलजीत सिंह
विज्ञापन

कलानौर। कलानौर शहरवासी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को चार-चार दिन बाद पानी की सप्लाई मिल रही है और जो पानी घरों तक पहुंच रहा है, वह ट्यूबवेल का खारा पानी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पानी न नहाने लायक है और न ही पीने लायक। कई इलाकों में काले रंग का पानी आने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। ग
र्मी बढ़ने के साथ शहर में पानी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। सबसे चिंताजनक स्थिति जलघरों की है जहां सभी टैंक लगभग सूखे पड़े हैं। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खाली पड़े टैंकों में बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय अनूप, संदीप, आशू, भूपेंद्र, राजू, मुकेश का कहना है कि कलानौर में गर्मी के दौरान पानी की किल्लत कोई नई बात नहीं है। कई वर्षों से हर गर्मी में लोग इसी समस्या से जूझते आ रहे हैं लेकिन आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया। हर बार केवल आश्वासन मिलते हैं जबकि आमजन को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
पेयजल संकट के चलते महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। लोग निजी टैंकरों पर निर्भर हो चुके हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, 19 मई को नहर में पानी आने की संभावना जताई जा रही है जिसके बाद सप्लाई व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। फिलहाल, लोग प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। संवाद


नहर के ऊपर पंप हाउस बनाया गया है, खुले नालों की जगह पाइप लाइन दबाई गई है। कार्य पूरा हो चुका है। इस बार नहर में पानी आने के बाद से सप्लाई के पानी में कोई कमी नहीं रहेगी। 19 मई को नहर आने की संभावना है।
विज्ञापन


- सुरेंद्र एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग


जन स्वास्थ्य विभाग के पास सिर्फ आश्वासन ही है, नहर में पानी आने के बाद भी 15 दिन अच्छे से सप्लाई नहीं मिल पा रही है। पाफी दिनों से पेयजल किल्लत बनी हुई है। पानी गंदा, खारा और बदबूदार आ रहा है। जल्द ही कोई स्थायी समाधान करना चाहिए।

- हरप्रीत सिंह जुनेजा, पार्षद वार्ड नं 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें