फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं लेकर सीएम से मिलने पहुंचे लोग बैरंग लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। कई घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें कहा गया कि आज मुलाकात का कार्यक्रम नहीं है।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री को मस्तनाथ मठ के हैलीपैड पर लैंडिंग के बाद दोपहर एक बजे सिंचाई विश्राम गृह पहुंचना था। हर बार की तरह कई लोग अपनी समस्या या अन्य कार्यों के चलते उनसे मिलने विश्राम गृह पहुंचे थे। कई लोग तो 12 बजे ही वहां पहुंच गए थे। पुलिसकर्मियों के साथ काफी बहस के बाद उन्हें किसी तरह अंदर जाने का मौका मिला था। वे इस इंतजार में बैठे थे कि कब सीएम आएं और वे उन्हें अपनी समस्या बताएं। लेकिन किसानों ने बोहर में प्रदर्शन कर दिया। इसके चलते सीएम को आने में देर हो गई। विश्राम गृह में नगराधीश ज्योति मित्तल के अलावा कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं था। लोग कयास लगा रहे थे कि शायद सीएम का सिंचाई विश्राम गृह आने का कार्यक्रम रद्द तो नहीं हो गया। इस बीच खबर आई कि सीएम का चॉपर शहर में लैंड कर चुका है। लेकिन सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश थे कि सीएम के कार्यक्रम के बारे में किसी को भी कोई जानकारी न दी जाए। इसलिए किसी को भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही थी। दोपहर करीब सवा दो बजे पहले उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, एडीसी महेंद्र पाल और कुछ अन्य अधिकारियों की गाड़ियों विश्राम गृह में दाखिल हुई। वे तुरंत अंदरूनी एंट्रेंस के बाहर खड़े हो गए, तब जाकर स्पष्ट हुआ कि सीएम आ रहे हैं। ठीक सवा दो बजे सीएम का काफिला विश्राम गृह में दाखिल हुआ। उनके अंदर जाते ही इंतजार में बैठे लोगों ने सीएम से मिलवाने की मांग की। तब उन्हें बताया गया कि मुलाकात आज के कार्यक्रम में नहीं है, अगली बार आएं। फिर निराश लोग लौट गए। ठीक ढाई बजे सीएम विश्राम गृह से ओल्ड आईटीआई के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें