फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ब्रह्मचारिणी का पूजन कर मांगी मन्नत, नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़

Tue, 01 Apr 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मंडी में सरसों
विज्ञापन
रोहतक। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को शहर के मंदिरों व घरों में भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की। पूजा करने के लिए सुबह से ही मंदिराें में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं शहर में जगह-जगह भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मॉडल टाउन रोड स्थित गुफा वाले मंदिर और दुर्गा भवन मंदिर समेत शहर के अन्य मंदिर मां के जयकारों से गूंजते रहे। शाम को भजनों-कीर्तन में मंदिरों में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता की आरती करने पहुंचे।

संकट मोचन मंदिर में भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में सोमवार को चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी और तीसरे स्वरूप और चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर मां भवानी से सुख समृद्धि की मन्नतें मांगीं। इसके बाद अखंड पाठ, दुर्गा स्तुति का पाठ, गुरुजी का सत्संग, कीर्तन का आयोजन किया गया। साध्वी मानेश्वरी देवी कहा कि नवरात्रों में जयंती मंगला काली भद्र काली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते मंत्र का जाप करने से मां दुर्गा की कृपा से हर काम में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही शत्रु के ऊपर विजय होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें