फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुभाष नगर के लोग बोले- सिर्फ कागजों में मिल रहा हर घर नल में जल

Sat, 14 Jun 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
13सीटीके19...पानी की समस्या लेकर उपमंडल कार्यालय में पहुंचे सुभाष नगर रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएश
विज्ञापन
रोहतक। सुभाष नगर में पानी की समस्या गहराई हुई है। सुभाष नगर कॉलोनी में लोगों को पानी न के बार मिल रहा है। रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य पानी समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। एसोसिएशन ने कार्यालय में अधिकारियों के न मिलने से गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि हर घर नल में जल दिया जाता है। यह सिर्फ कागजों में रह गया है।
विज्ञापन

सभी उच्च अधिकारी सीट पर नहीं मौजूद रहते। उनका कहना कि काफी परेशानी का सामना करने बार एसडीओ ने करने पर वार्ड-14 के जेई को नागरिकों की समस्या के समाधान का आदेश दिया। कॉलोनीवासियों ने बताया कि पानी का कोई निर्धारित समय नहीं है। कुछ घरों में पानी बिल्कुल नहीं आता है। समस्या के समाधान के लिए प्रवीन सहगल, शैलेंद्र शर्मा, सुंदर जेटली, राजीव, विकास, शिव, विजय व समाजसेवी जसबीर उपमंडल कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें