लाखन माजरा गाँव में खैरंटी रोड पर गरीब बस्ती में पानी की भारी किल्लत
लाखनमाजरा। कस्बे के खरेंटी रोड पर गरीब बस्ती में कई दिनों में पानी की किल्लत बनी हुई है। नल में पानी आता भी है तो 15 से 20 मिनट तक। इतनी गर्मी में इतने कम पानी में पीने की जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है। इससे लोग परेशान हैं। अनुज, मुकेश और रोहताश का कहना है कि लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। टैंकर नहीं मंगवा पाने वालों को दूर दराज के नलकूपों से पानी सिर पर ढोना पड़ रहा है। कुई व नलकूपों से भी सिर्फ पीने के पानी की पूर्ति होती है। दूसरे कामों के लिए टैंकर ही मंगवाने पड़ते हैं। संवाद