फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लोग कर रहे बारिश का इंतजार, बिन बरसे निकल गए बादल

विज्ञापन
19सीटीके24- शहर के समय बादल छाने के बाद मानसरोवर पार्क के पास का दृश्य। स्राेत : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। लोगगर्मी और उमस से बेहाल हैं। सोमवार को भी यही स्थिती रही। दोपहर तक धूप ने परेशान किया। शाम को बादलवाही और हवा के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाद्ध
विज्ञापन

एक तरफ जहां लोग गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश का इंतजार रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बादल बिन बरसे निकल रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से 20 अगस्त से तीन दिन बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिले वासियों को बारिश का इंतजार है। वहीं किसानों को फसलों के लिए भी अच्छी बारिश की जरूरत है।
मानसून आधे से ज्यादा निकल चुका है लेकिन बारिश जितनी होनी चाहिए, नहीं हुई है। यही कारण गर्मी और उमस बढ़ने का है। मौसम में बदलाव के कारण वायरल के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसका सबसे ज्यादा शिकार छोटे बच्चे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से तीन दिन हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की माने तो 20 अगस्त से तीन दिन बारिश होने की संभावना जताई है। गत दिनों भी बारिश का अंदेशा विभाग की ओर से लगाया था लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें